Home Featured एलएनएमयू में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम सोदाहरण व्याख्यान सह गायन आयोजित।
September 1, 2022

एलएनएमयू में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम सोदाहरण व्याख्यान सह गायन आयोजित।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के संगीत एवं नाट्य विभाग में स्पिक मैके, नई दिल्ली और संगीत एवं नाट्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम सोदाहरण व्याख्यान सह गायन आयोजित किया गया।

इसमें विशेषज्ञ के रूप में पद्मभूषण पं. साजन मिश्र पहुंचे थे। उनके साथ तबले पर संगत किया पं. मिथिलेश झा ने। हारमोनियम पर संगत कर रहे थे पं. धर्मनाथ मिश्र एवं मुखर समर्थन किया स्वयं पं. साजन मिश्र के पुत्र स्वरांश मिश्र ने। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिकुलपति प्रो. डॉली सिन्हा, वित्त परामर्शी कैलाश राम, विभागाध्यक्ष प्रो. पुष्पम नारायण, डीन लावण्य कीर्ति सिंह ‘काव्या’ एवं सभी अतिथि कलाकारों ने किया। अमृता कर्मकार व पूजा के सरस्वती वंदना गायन के बाद विभागाध्यक्ष ने स्पीक मैके के उद्देश्य पर प्रकाश डाला व अतिथियों का स्वागत किया। आरंभ में राग तोड़ी की प्रस्तुति ने सबको संगीत रूपी समुद्र में गोते लगाने का अवसर दिया। राग की प्रस्तुति के बाद पंडित जी ने ‘हे गोविंद राखु शरण’ की प्रस्तुति दी, जिसने सबका मन मोह लिया।

Advertisement

प्रस्तुति के दौरान पंडित जी ने संगीत की कुछ महत्वपूर्ण बारीकियों के बारे में भी छात्र-छात्राओं को बताया। साथ ही संगीत को साधने और उसको प्रस्तुत करने के रहस्य की भी संक्षिप्त व्याख्या की। प्रतिकुलपति प्रो. डॉली सिन्हा ने भी विचार रखे। मंच संचालन ऋषभ एवं निखिल व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नित्यप्रिय प्रलय ने किया।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …