Home Featured दरभंगा आगमन पर पूर्व मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
September 3, 2022

दरभंगा आगमन पर पूर्व मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

दरभंगा: पूर्व मंत्री व बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कोई नहीं हरा सकता। यह अहंकार नहीं, प्रदर्शन के आधार पर कह रहे हैं। भाजपा पहली पार्टी है जो देश के सभी परिवारों तक अपनी पहुंच बना चुकी है।

Advertisement

ये बातें उन्होंने शनिवार को स्थानीय परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। दरभंगा जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना थके देश के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति और नीयत अस्पष्ट है। जो कभी एक-दूसरे को देखना नहीं चाहते थे, नीतीश आज महागठबंधन के ऐसे लोगों को गले लगाने को तैयार हैं। यही हमारी सफलता है। गठबंधन टूटने पर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए संकल्प लिया है कि बिहार में अगली बार पूर्ण बहुमत की सरकार भाजपा की ही होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में सभी केंद्रीय योजनाओं को अधर में डाला जा रहा है। चाहे एयरपोर्ट हो या एम्स, किसी का अभी तक भूमि अधिग्रहण नहीं किया गया है। प्रेस वार्ता में सांसद गोपाल जी ठाकुर, नगर विधायक सह सचेतक संजय सरावगी, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद, विधान पार्षद हरि सहनी, जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …