Home Featured भूमि विवाद निष्पादन हेतु भू समाधान पोर्टल का प्रशिक्षण शुरू।
September 3, 2022

भूमि विवाद निष्पादन हेतु भू समाधान पोर्टल का प्रशिक्षण शुरू।

दरभंगा: जिले में भूमि विवाद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रखंडों में लगने वाले जनता दरबार में भी भूमि विवाद से संबंधित बड़ी संख्या में मामले आ रहे हैं। मामले अधिक रहने से अधिकारियों को इसे सुलझाने में परेशानी होती है। लेकिन अब ‘भू-समाधान’ पोर्टल के माध्यम से ऐसे मामलों को आसानी से सुलझाया जा सकेगा।

इसे लेकर कलेक्ट्रेट अवस्थित दरभंगा एनआईसी से शनिवार को डीएम राजीव रौशन ने ‘भू-समाधान’ पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि इस समाधान पोर्टल को विकसित करने का उद्देश्य यही है कि भूमि विवाद के मामलों का हम तीव्रता से समाधान कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को सीओ व थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से थाने पर सुनवाई कर भूमि विवाद के मामलों का निपटारा करते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के लिए अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, डीएम, एसएसपी, अपर समाहर्ता सभी को यूजर आईडी व पासवर्ड की व्यवस्था की गई है। इससे मामलों की निगरानी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जो अपराध बढ़ रहे हैं उनसे निजात पायी जा सकती है। जो भी संबंधित थाना प्रभारी हैं, उन्हें भी अपने थाने से संबंधित मामले के संदर्भ में उनकी स्पष्ट राय रहे, स्पष्ट समझ रहे कि अगर भूमि पर कोई विवाद हो रहा है और भूमि विवाद की समाधान की आवश्यकता है तो उस विवाद की प्रकृति क्या है। डीएम ने सभी संबंधित सीओ व थानाध्यक्ष को भूमि विवाद के निपटारे के लिए नियमित बैठक करते रहने के निर्देश दिए। साथ ही किस थाने में कितनी बैठक की गई उसका प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराने को कहा।

इस पोर्टल के संबंध में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा ने हर पहलू पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। बैठक में सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार, जिला आईटी प्रबंधक संजय कुमार सहनी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही तीनों एसडीओ, भूमि उप समाहर्ता, सभी सीओ व सभी थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …