Home मुख्य महिला थाना के साइबर सेनानी ग्रुप में अश्लील फ़ोटो डालने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।
September 5, 2022

महिला थाना के साइबर सेनानी ग्रुप में अश्लील फ़ोटो डालने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले में एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला थाना के साइबर सेनानी ग्रुप में अश्लील तस्वीर डालने से बवाल खड़ा हो गया है। इसकी शिकायत पर महिला थाना अध्यक्ष नुसरत जहां के आवेदन पर पुलिसकर्मी हलधर मंडल के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है।

मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिसकर्मी हलदर मंडल के द्वारा इस ग्रुप में अश्लील फोटो डाला गया। जिस मोबाइल नंबर से यह तस्वीर ग्रुप में डाली गई थी उसकी जांच की गई तो पता चला कि वो एक पुलिसकर्मी है, लेकिन सही जानकारी नहीं मिलने के कारण आईटी सेल को यह नंबर उपलब्ध कराया गया है ताकि दोषी की पहचान कर उसपर विभागीय कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो डालने के बाद एडमिन सहित अन्य लोग इसको हटाने का अनुरोध करते रहे, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने वो फोटो नहीं हटाया। हलदर मंडल के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ग्रुप में भेजी गई अश्लील फोटो चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही पुलिसकर्मियों की मानसिकता को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है।

बता दें कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर वॉट्सएप पर साइबर सेनानी ग्रुप बनाया गया है। इसमें जिले के गणमान्य व्यक्ति सहित कई पुलिसकर्मी जुड़े हुए हैं। पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय ने त्वरित अपराध नियंत्रण के लिए वॉट्सएप साइबर सेनानी ग्रुप के निर्देश पर बनाया था। इसकी ग्रुप एडमिन महिला थाना अध्यक्ष है।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …