Home Featured आठ सूत्री मांगों को लेकर 8 सितंबर को धरना तथा 10 सितंबर से हड़ताल करेगा ईंट निर्माता संघ।
September 5, 2022

आठ सूत्री मांगों को लेकर 8 सितंबर को धरना तथा 10 सितंबर से हड़ताल करेगा ईंट निर्माता संघ।

दरभंगा: जीएसटी 1% से बढ़ा कर 6% कर देने के विरोध एवं सरकारी कार्यों में लाल ईंट पर प्रतिबंध हटाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर ईंट निर्माताओं ने आंदोलन का मूड बना लिया है। इसको लेकर आगामी 8 सितम्बर पर ईंट निर्माताओं द्वारा जिला मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा 10 सितम्बर से ईंट भट्ठा को अनिश्चित काल केलिए बन्द कर दिया जाएगा।

इसी संदर्भ में सोमवार को सैदनगर में दरभंगा जिला ईंट निर्माता संघ द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान संघ द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा मनमाने ढंग से जीएसटी लगाने एवं लाल ईंट पर प्रतिबंध का विरोध किया गया। साथ ही कोयले की कीमत बढ़ने पर ईंट भट्ठा संचालकों को हो रही परेशानी को देखते हुए कोयले पर खरीद पर सब्सिडी की मांग की गयी।

संघ के जिला उपाध्यक्ष शरद कुमार ने कहा कि यदि उक्त मांगो सहित आठ सूत्री मांगों पर सरकार द्वारा विचार नहीं किया गया तो ईंट निर्माताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि एक ईट भट्ठा में करीब 200 से अधिक गरीब मजदूर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कामकाज करते हैं। यदि केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार अपने कानून में संशोधित नहीं करते हैं तो उनके मजदूरी पर भी आफत आ सकती है। अतः सरकार को जल्द इन मांगो पर विचार करना चाहिए।

इस दौरान संघ के अध्यक्ष जयराम दास, सचिव प्रो0 एमए निशात, उपाध्यक्ष शरद कुमार, गणेश झा, विद्यानाथ यादव, हेमंत होयानी, अमरनाथ राय आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…