Home Featured प्रो. राजकिशोर झा के आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शोकसभा का आयोजन।
September 6, 2022

प्रो. राजकिशोर झा के आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शोकसभा का आयोजन।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सह पीजी अर्थशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजकिशोर झा के आकस्मिक निधन पर विवि सभागार में मंगलवार को शोकसभा आयोजित की गयी। इज़की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने की। इसमें विवि के पदाधिकारी, पीजी विभागों के प्राध्यापक व शिक्षकेतर कर्मी थे।

बता दें कि प्रो. राजकिशोर झा पांच फरवरी, 2017 से 22 मार्च, 2017 तक विवि के कार्यकारी कुलपति थे। वे 31 अगस्त, 2017 को पीजी अर्थशास्त्र विभाग से प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए। शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर सदस्यों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद ने कहा कि प्रो. झा अपने विषय के विद्वान शिक्षक एवं धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा कॉलेज व विवि को पूरा सहयोग किया। वे प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी थे। प्रो. राजकिशोर झा के छात्र रहे सीएम कॉलेज के अर्थशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अवनि रंजन सिंह ने कहा कि प्रो. झा अच्छे शिक्षक एवं स्वभाव से बेहतर व्यक्ति थे। पीजी हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. चन्द्रभानु प्रताप सिंह ने कहा कि उनका कार्यकाल स्मरणीय रहा है। वे कुशल प्रशासक, योग्य शिक्षक एवं सहृदय व्यक्ति थे। उनका असामयिक निधन शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति है।

उधर, स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के तत्वावधान में वनस्पति विज्ञान विभाग के सभागार में शिक्षकों ने शोकसभा की। इसमें अर्थशास्त्र विभाग के वरिष्ठ एवं सहकर्मी प्राध्यापक प्रो. हिमांशु शेखर, सामाजिक विज्ञान के संकायाध्यक्ष सह राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. जितेन्द्र नारायण, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार बच्चन, संघ के अध्यक्ष प्रो. चन्द्रभानु प्रसाद सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया। शोकसभा का संचालन संघ के सचिव प्रो. नारायण झा ने किया। शोकसभा को समाजशास्त्र विभाग की डॉ. मंजु झा ने भी सम्बोधित किया। मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. शाहनाज जमील, मैथिली विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश झा, डॉ. रामनरेश झा, डॉ. गजेन्द्र प्रसाद, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. सारिका पांडेय आदि थे।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …