Home Featured राजगीर सम्मेलन को लेकर लोजपा (रा) कार्यकर्ताओं केलिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन।
September 7, 2022

राजगीर सम्मेलन को लेकर लोजपा (रा) कार्यकर्ताओं केलिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

दरभंगा: लोक जनशक्ति पार्टी ( रा ) के आगामी 22 , 23 एवं 24 सितंबर को राजगीर में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता कार्यशाला के सफलता के लिए प्रशिक्षण प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी का कार्यकर्ताओं से संवाद सह समीक्षा कार्यक्रम लहेरियासराय परिसदन में आयोजित किया गया। इस संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेन्द्र झा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं को प्रस्तावित प्रशिक्षण शिविर में सभी प्रखंड पदाधिकारियों, सभी अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, पदाधिकारिय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को आने का न्योता देते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का किया। साथ को हर घर तक ही आह्वान कार्यकर्ताओं बिहार फस्ट, बिहारी फस्ट विजन को पहुंचाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महासचिव डॉ . शहनवाज अहमद कैफी ने प्रदेश अध्यक्ष को अन्य जिलों के अपेक्षा दरभंगा जिले की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह , प्रदेश महासचिव चंदन पासवान , महासचिव इंतखाब आलम , प्रदेश सचिव एवं दरभंगा विधानसभा के पूर्व ग्रामीण लोजपा प्रत्याशी प्रदीप ठाकुर आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।

Advertisement

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुंजन कुमारी, मनीगाछी प्रखण्ड अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी, महासचिव संजय ठाकुर, अमरेश राठौड़, रमेश प्रसाद गुप्ता, गौतम पासवान, अब्बास चांद, सत्येंद्र झा, पूनम देवी, अंजू देवी, अमरजीत अंकेश, शमसूल होदा, उगन यादव सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा नरेंद्र कुमार को दरभंगा महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …