Home Featured मैथिली पुस्तक कंकाली माहात्म्य का हुआ विमोचन।
September 8, 2022

मैथिली पुस्तक कंकाली माहात्म्य का हुआ विमोचन।

दरभंगा: महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज के मानविकी संकाय कक्ष में गुरुवार को मैथिली के वरिष्ठ प्राध्यापक और प्रख्यात साहित्यकार डॉ. शांतिनाथ सिंह ठाकुर की सद्य:प्रकाशित मैथिली पुस्तक ‘कंकाली माहात्म्य का विमोचन किया गया। अध्यक्षता मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. उषा चौधरी ने की। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरकान्त कुमर ने डॉ. ठाकुर को मैथिली साहित्य के वर्तमान साहित्यकारों में अग्रगण्य बताया। उन्होंने ‘कंकाली माहात्म्य को सभी के लिए पठनीय कृति बताया।

Advertisement

डॉ. रामचंद्र सिंह ‘चंद्रेश ने पुस्तक को मौलिक, ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और रहस्यात्मक तथ्यों से परिपूर्ण माना। प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय कुमार झा ने पुस्तक के प्रणयन केलिर डॉ. ठाकुर की साहित्य साधना को रेखांकित किया। डॉ. सतीश कुमार सिंह व डॉ. वैद्यनाथ चौधरी ने भी वचार रखे। डॉ. शांतिनाथ सिंह ठाकुर ने पुस्तक लेखन की प्रेरणा पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. उषा चौधरी ने डॉ. शांतिनाथ सिंह ठाकुर को सम्पूर्ण साहित्यकार बताया। समारोह में डॉ. कैलाशनाथ मिश्र, डॉ. भवनाथ झा, अनूप कुमार झा, हरिमोहन चौधरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सतीश कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मीनू कुमारी ने किया।

Share

Check Also

गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे गोपाल जी ठाकुर, जुटेंगे बीजेपी के दिग्गज।

दरभंगा: भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाख…