Home Featured गश्ती के दौरान पलटी पुलिस की गाड़ी, ओपी अध्यक्ष सहित पांच जख्मी।
September 11, 2022

गश्ती के दौरान पलटी पुलिस की गाड़ी, ओपी अध्यक्ष सहित पांच जख्मी।

दरभंगा: जिले के मब्बी ओपी पुलिस की गश्ती गाड़ी के पलटने से ओपी अध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घायलों में ओपी अध्यक्ष राजकुमार सिंह, चालक दीपक कुमार, सिपाही विनोद कुमार, अनिल कुमार तथा शिवशंकर झा शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों का ईलाज शहर के अललपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घायलों में ओपी अध्यक्ष राजकुमार सिंह की स्थिति अधिक गम्भीर बतायी जा रही है। दरअसल, उनका एक हाथ टूट गया है, जिसकी हड्डियां चूर चूर हो गयी हैं। इसी कारण उनके ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी। ओपी अध्यक्ष के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को इलाज के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मब्बी-कमतौल पथ पर चमेली चौक के पास गश्त करने के दौरान घटी। रात्रि के 2:00 बजे किसी अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में जिप्सी सड़क के नीचे पलट गई। आसपास के लोगों की मदद से सभी को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार ने अस्पताल पहुंचकर सभी का हाल जाना।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…