Home Featured सांसद ने सुनी जन समस्या, समाधान का दिया भरोसा।
September 11, 2022

सांसद ने सुनी जन समस्या, समाधान का दिया भरोसा।

दरभंगा: आपका सांसद, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने अलीनगर विस क्षेत्र के अधलोआम, लहटा, तुमौल सुहथ पंचायत का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना।

इस दौरान सांसद ने पंचायत में विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली। क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने सांसद का अभिनंदन किया। सांसद ने लोगों से मिलकर उनसे सरकारी योजना के लाभों की जानकारी ली व उसमें आ रही कठिनाइयों को भी जाना। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि केंद्र की सत्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का आठ साल पूर्ण किया है और भारत के विकास की यह अनंत यात्रा यूं ही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। वह जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिले इसके लिए प्रयत्नशील हैं और इसका असर भी भी दिख रहा है।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान सांसद के साथ मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी, दिलीप कुमार चौधरी, दिगंबर प्रसाद यादव, राम विनोद यादव, किसान मोर्चा के महामंत्री मनोज कुमार यादव, मुनींद्र यादव, विजय यादव, मदन यादव, आनंद चौधरी, बलराम झा, ललित मोहन मिश्रा आदि थे।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…