Home Featured जलजमाव के विरोध में फूटा गुस्सा, प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना।
September 15, 2022

जलजमाव के विरोध में फूटा गुस्सा, प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना।

दरभंगा: जिले के सदर प्रखंड के कबीरचक पंचायत के मथुरापुर में होने वाले जलजमाव को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसे लेकर गुरुवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया। आंदोलन को राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना, नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार, पंचायत अध्यक्ष नवीन सहनी, जिला उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा व सुमित कुमार ने संबोधित किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कई वर्षों से जलजमाव की समस्या मुख्य सड़क से लेकर गली-गली में है। आंदोलनकारियों ने दुर्गा मंदिर से सिंधारा पुल तक पक्का नाला निर्माण, जीतू ठाकुर के घर से मथुरापुर चौक तक सड़क निर्माण, मथुरापुर चौक से प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर तक सड़क व नाला निर्माण, रामबाबू यादव के घर से पूजा देवी एवं रामबाबू अमीन के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण, अमर ठाकुर के घर से भूषण मंडल के घर तक सड़क व नाला निर्माण, संजय पासवान के घर से सुशील मंडल के घर तक सड़क व नाला निर्माण, श्याम मंडल के घर तक सड़क व नाला निर्माण और प्राथमिक विद्यालय मथुरापुर का भवन निर्माण करवाने की मांग की। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ एवं सीओ के नहीं रहने के कारण स्थानीय पंचायत समिति प्रतिनिधि बलदेव राम के साथ आंदोलनकारियों की वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …