Home Featured एक बाइक चोर की गिरफ्तारी को दरभंगा पुलिस ने बताया बड़ी उपलब्धि, प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।
September 16, 2022

एक बाइक चोर की गिरफ्तारी को दरभंगा पुलिस ने बताया बड़ी उपलब्धि, प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा में इन दिनों अन्य आपराधिक मामलों के साथ साथ चोरी की घटनाओं में बेहताशा वृद्धि हुई है। घरों में चोरी के साथ साथ बाइक चोरी की घटना ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। इसी का परिणाम है कि महज एक चोर की गिरफ्तारी को बहुत बड़ी उपलब्धि बता रही है। इसके लिए बाकायदा प्रेस वार्ता का आयोजन कर मीडिया को पूरे उत्साह के साथ जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार ने बहुत बड़ा ब्रेक थ्रू बताया।

Advertisement

दअरसल, विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक चोर को गिरफ्तार किया। चोर की पहचान लक्ष्मीसागर बैंकर्स कॉलोनी निवासी अमन झा के रूप में की गई है। इस संबंध में गुरुवार को मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसमें उन्होंने कहा कि अमन झा ने गत 14 सितंबर को श्यामा माई मंदिर परिसर से बाइक की चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर तीन बाइक बरामद की गई है। डीएसपी कुमार ने पुलिस की इस सफलता बड़ा ब्रेक थ्रू बताया है। उन्होंने स्वीकार किया कि हाल के दिनों में बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थी । इसलिए इस कामयाबी को उन्होंने बड़ा ब्रेक थ्रू बताया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में विश्वविद्यालय थाना के अनुसंधानक विजय प्रसाद सिंह ने त्वरित कार्रवाई की। इससे चोरों का मनोबल कम होगा।

बताया जाता है कि आरोपित अमन झा पूर्व में भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …