Home Featured पत्नी ने ही जहर देकर मारा था अरविंद को, पुलिस के सामने कबूला जुर्म।
September 17, 2022

पत्नी ने ही जहर देकर मारा था अरविंद को, पुलिस के सामने कबूला जुर्म।

दरभंगा: दुनिया में अगर सबसे अच्छा और प्रिय मधुर रिश्ता है तो वह पति-पत्नी का है। प्यार और विश्वास भरे इस रिश्ते से बढ़कर कोई रिश्ता नहीं होता। बाकी हर रिश्ता इस रिश्ते के बाद ही आता है। लेकिन अपनी इसी रिश्ते को ताक पर रख कर एक पत्नी ने अपने पति को दरिंदगी से मौत का घाट उतार दिया।

बीते दिनों शहर के बाकरगंज मोहल्ले में हुए कोर्ट कर्मी अरविंद कुमार की हत्या की वजह और कारण सामने आई है। शक के आधार पर पुलिस द्वारा गिरफ्त में लिए गए उसकी पत्नी अनुप्रिया ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार की है।

पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में अनुप्रिया ने अपने पति अरविंद को जहर देखा मारने की बात को स्वीकारा है। अनुप्रिया का कहना है कि उसका पति हमेशा उसे प्रताड़ित करता रहता था। इससे तंग आकर उसने घटना को अंजाम दिया।

Advertisement

हालांकि उसके इस बयान पर लोग शंका जता रहे हैं। उसके पड़ोसियों का कहना था कि अरविंद सीधा था। पर उसकी पत्नी बहुत झगड़ालू थी। वह किसी से बात भी नही करती थी। उसके स्वभाव के कारण कोई उसके घर भी नहीं जाता था।

वहीं उनकी 5 वर्षीय बेटी जानवी का भी पता चल गया है। उसे अनुप्रिया ने अपने मायके भेज दिया था। बच्ची फिलहाल वहीं है। शक के आधार पर गिरफ्त में ली गयी अनुप्रिया की माँ को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

वहीं थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि अनुप्रिया को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा एवं अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

Share

Check Also

गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे गोपाल जी ठाकुर, जुटेंगे बीजेपी के दिग्गज।

दरभंगा: भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाख…