Home Featured मिथिला के पाग थे पद्मश्री डॉ मोहन मिश्रा, जल्द होगा उनके नाम पर सड़क का नामकरण: मंत्री।
September 19, 2022

मिथिला के पाग थे पद्मश्री डॉ मोहन मिश्रा, जल्द होगा उनके नाम पर सड़क का नामकरण: मंत्री।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: पद्मश्री डॉ मोहन मिश्रा सम्पूर्ण मिथिला के पाग थे। कालाजार के इलाज हेतु फंगीजोन की खोज केलिए उनके योगदान को मिथिला सहित पूरा देश हमेशा याद रखेगा।

उपरोक्त बातें रविवार को सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहीं। वे एक कार्यक्रम के दौरान स्व0 डॉ मोहन मिश्रा के पुत्र ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदभट मिश्रा से मिलने बंगालीटोला स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे।

इस दौरान पूर्व से प्रस्तावित बंगालीटोला मोड़ से बिजली ऑफिस तक के सड़क का नामकरण पद्मश्री डॉ मोहन मिश्रा मार्ग करने के विषय मे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रक्रिया में हैं। शीघ्र नामकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। साथ ही उन्होंने खुद के स्तर से यथाशीघ्र पूर्ण करवाने का आश्वासन भी दिया।

Advertisement

इस दौरान मौजूद ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने ब्राह्मणों एवं सवर्णों हेतु कल्याणकारी योजनाओं के विषय मे ब्राह्मण फेडरेशन मुद्दों को भी उनके सामने रखा। इस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन देते हुए फेडरेशन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। साथ ही जरूरत पड़ने पर खुद के सहयोग का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 शशिनाथ झा, अवकाश प्राप्त आईएएस विवेकानंद झा, हीरा कुमार झा, नरोत्तम मिश्रा, डॉ प्रभाकर झा, अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी, देवकुमार झा, गोपाल चौधरी, रंजीत झा गगन, विक्रम झा आदि सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …