Home Featured पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है देश : सांसद।
September 21, 2022

पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है देश : सांसद।

दरभंगा: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से बुधवार को बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। विश्व पटल पर भारत का गौरव पुनस्र्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का बिहार एवं मिथिला से विशेष स्नेह है। प्रधानमंत्री ने दरभंगा को एयरपोर्ट एवं एम्स की सौगात दी है। साथ ही मखाना को मिथिला मखाना के नाम से जीआई टैग देकर हमारे प्रति अपने स्नेह को दर्शाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि मोदी जी एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि सभी के जीवन में उत्थान के लिए कड़े फैसले करते हैं। विधान पार्षद हरि सहनी ने कहा कि मोदी जी सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हैं। केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक संस्कृति को बदलते हुए एक जवाबदेह एवं सक्रिय शासन की शुरुआत की है। कार्यक्रम के प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा ने कहा कि अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की दिव्य संकल्पना को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी के जीवन को बेहतर करने के लिए निरंतर परिश्रम करते हैं। उनके नेतृत्व में आज भारत किसी देश के सामने आंख झुकाकर नहीं बल्कि आंखों में आंख डालकर बात करता है।

Advertisement

मंच संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, ज्योति कृष्ण झा ‘लवली’, मनोज कुमार झा, संजीव साह, अमित झा, राजेश रंजन, सचिन जैन, पारस नाथ चौधरी, श्रवन मिश्र, तबन मिश्र, ई. ब्रह्मनंद यादव, संजीव गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, मुनींद्र यादव, प्रमोद चौधरी, राजीव मिश्र, भरत चौरसिया, शंकर राम, बबलू सिंह, ई. अभिषेक दुबे, डॉ. कौशलेंद्र मिश्र, ई. रंजीत देव, अशोक मिश्र सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …