Home Featured एक बार फिर हुई मानवता शर्मसार, बंधक बनाकर नाबालिग से रात भर दुष्कर्म।
September 22, 2022

एक बार फिर हुई मानवता शर्मसार, बंधक बनाकर नाबालिग से रात भर दुष्कर्म।

सिंघवारा थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिक लड़की को बंधक बनाकर बेहोश होने तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है जबकि पुलिस द्वारा उक्त मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है।

घटना के संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा स्थानीय थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर पॉस्को एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 376/4/6 दर्ज है।

घटना के संबंध में दिए गए आवेदन में पीड़िता के पिता द्वारा कहा गया है कि 20 सितंबर की रात्रि को करीब 8:00 बजे उनकी पुत्री डेरा से उन्हें खाना देकर लौट रही थी। इसी बीच पैगंबरपुर शिव मंदिर के निकट विवेक कुमार नाम के एक युवक ने उनकी पुत्री को मुंह दबाकर कब्रिस्तान के नजदीक बंद पड़े एक घर में ले गया, जहां मुंह को कपड़ा से बंद कर बेहोश होने तक उनकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा और, बेहोश होने के बाद उसे वहीं छोड़ गया।

Advertisement

आगे उन्होंने कहा है कि 21 सितंबर को लगभग दोपहर के डेढ़ बजे के आसपास जब उनकी पुत्री होश में आई और रोने चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े और परिजनों को सूचना दी।

वहीं थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी युवक विवेक कुमार की गिरफ्तारी की गई है, एवं पीड़िता का मेडिकल चेक अप एवं बयान रिकॉर्ड की प्रक्रिया की जा रही है।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…