Home Featured प्रधानमंत्री के जीवनी पर आधारित पुस्तक मोदी@20 का हुआ विमोचन।
September 22, 2022

प्रधानमंत्री के जीवनी पर आधारित पुस्तक मोदी@20 का हुआ विमोचन।

दरभंगा: लहेरियासराय के दरभंगा आईटीआई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के प्रति समर्पित जीवन पर आधारित पुस्तक “मोदी@20 : सपने हुए साकार” का लोकार्पण एलएनएमयू के कुलपति प्राे एसपी सिंह, सांसद गोपालजी ठाकुर, जिलाध्यक्ष जीबछ सहनी, विधानपार्षद हरि सहनी, विधायक मुरारी मोहन झा एवं कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा ने संयुक्त रूप से किया। माैके पर कुलपति एसपी सिंह ने कहा कि सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित इस पुस्तक को पढ़ना चाहिए। कैसे एक साधारण परिवार में जन्मा व्यक्ति अपने संघर्ष, मजबूत इच्छा शक्ति एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण से देश के प्रधानमंत्री के पद तक का सफर तय करता है।

इस पुस्तक को पढ़ने से युवा वर्ग में अपने कार्यों के प्रति नव उत्साह का संचार होगा। सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के 20 वर्षों के राजनीतिक कार्यकाल में प्रत्यक्ष रूप से भागीदार तथा उनसे संपर्क में रहने वाले कई महत्वपूर्ण लोगों के संस्मरण पर आधारित इस पुस्तक में प्रधानमंत्री के जीवन के महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख किया गया है। नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन, आम लोगों के जीवन से सीधे जुड़ी हुई समस्याओं तथा वर्षों से लंबित मुद्दों का समाधान करने की उनकी जीवटता, जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण सहित उनके जीवन की अनछुए पहलुओं को जानने के लिए सभी को इस पुस्तक का अध्ययन करना चाहिए।

Advertisement

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र झा ने कहा कि प्रधानमंत्री में स्वामी विवेकानंद जैसा तेज, चाणक्य जैसी सोच एवं चंद्रगुप्त मौर्य जैसा शौर्य विद्यमान है। उनके जीवन पर आधारित यह पुस्तक युवाओं को अपने जीवन पथ पर संघर्ष करते हुए कर्म पथ पर डटे रहने के लिए प्रेरित करेगा। इस पुस्तक में कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने अपने संस्मरण दर्ज कराए हैं। इस पुस्तक में ऐसे ढेरों संस्मरण हैं जिनमें प्रधानमंत्री की नीति से आमजन के जीवन स्तर में महत्वपूर्ण बदलाव आने संबंधी चर्चा है। इस अवसर पर दरभंगा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, विधान पार्षद हरि सहनी, विधायक मुरारी मोहन झा, अर्जुन सहनी, गौरस डेरी के निदेशक अमित झा, सुजीत मल्लिक एवं ज्योति कृष्ण झा लवली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मनोज कुमार झा आदि थे।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…