Home Featured डीएओ से दुर्व्यवहार करने वाले एसडीओ काे बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन।
December 3, 2022

डीएओ से दुर्व्यवहार करने वाले एसडीओ काे बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन।

दरभंगा: मधुबनी अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा मधुबनी के साथ किए गए कथित प्रशासनिक गरिमा के विपरीत व्यवहार एवं मारपीट गाली-गलौज बिहार सेवा संहिता का उल्लंघन को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन जताया। बहादुरपुर अवस्थित दरभंगा प्रमंडल कृषि मुख्यालय में संयुक्त निदेशक कृषि चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में राज्य कृषि सेवा संघ के दिशा निर्देश के आलोक में शनिवार को कृषि सेवा से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान संघ ने मांग की है कि जब तक अनुमंडल पदाधिकारी मधुबनी को सेवा बर्खास्त नहीं किया जाता है, तब तक विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ता रहेगा।

Advertisement

परियोजना निदेशक आत्मा पूर्ण इंदु नाथ झा ने कहा यह सिविलाइज्ड समाज के ऊपर प्रहार है। अनुमंडल पदाधिकारी मधुबनी सदर के द्वारा किए गए ऐसे कृत्य निश्चित रूप से प्रशासनिक सेवा की गरिमा के प्रतिकूल है साथ ही बिहार सेवा आचार संहिता का उल्लंघन भी करता है।

प्रदर्शन में कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक एवं कृषि विभाग से जुड़े सभी कर्मी सम्मिलित थे।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…