Home Featured लघु उद्योगों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने में सहयोग करेगा ब्राह्मण फेडरेशन।
December 4, 2022

लघु उद्योगों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने में सहयोग करेगा ब्राह्मण फेडरेशन।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन ने अब लघु उद्योगों से जुड़ी ब्राह्मण महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने की पहल की है। इसको लेकर फेडरेशन के महिला प्रकोष्ठ की बैठक बहादुरपुर प्रखंड के ओझौल गांव में आयोजित हुई। महिला जिला उपाध्यक्ष वंदना झा के आवास पर कामिनी झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदभट मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।

बैठक का संचालन करते हुए महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री मृणालिनी झा ने फेडरेशन की महिलाओं के द्वारा निर्मित घरेलू उत्पादों को बाजार में उपलब्ध करवाने में फेडरेशन के सहयोग का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा निर्मित अगरबत्ती, जनेऊ, खाद्य सामग्री आदि की बिक्री अपने संपर्क से बाजार में होने से वास्तव में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

बैठक के दौरान कई महिलाओं ने फेडरेशन की सदस्यता भी ली।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदभट मिश्रा ने महिलाओं के इन प्रयासों की जमकर सराहना की तथा संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा, मनोहर झा एवं ओमप्रकाश झा आदि सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…