Home Featured वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
December 6, 2022

वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: नगर थाने की पुलिस ने शिवाजीनगर चौक से आग्नेयास्त्र के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज निवासी अर्जुन कुमार सहनी है।

यह जानकारी मंगलवार को मुख्यालय डीएसपी सह यातायात डीएसपी बृजु पासवान ने दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि नगर थाना अध्यक्ष एचएन सिंह पुलिस बल के साथ शिवाजीनगर चौक के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जब उसका पीछा गया गया तो उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। गिरफ्तार बदमाश के पास से पिस्टल के अलावा एक मैगजीन में लोडेड एक कारतूस, बाइक व मोबाइल फोन जब्त किया गया। डीएसपी ने बताया कि इससे पहले भी उसके विरुद्ध लूट का एक व शराब तस्करी के दो केस लहेरियासराय थाने में दर्ज हैं। लूट के केस में वह जेल जा चुका था।

Advertisement

वहीं, शराब तस्करी के एक मामले में सरेंडर कर चुका है जबकि दूसरे मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी। उन्होंने कहा कि अर्जुन कुमार सहनी की गिरफ्तारी व हथियार की बरामदगी में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जाएगी।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …