Home Featured जेएनयू में ब्राह्मणों पर की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में परशुराम सेवा संस्थान की बैठक आयोजित।
December 11, 2022

जेएनयू में ब्राह्मणों पर की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में परशुराम सेवा संस्थान की बैठक आयोजित।

दरभंगा: राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान की बैठक रविवार को राज परिसर स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता प्रदेश महासचिव शशिचद्र झा और संचालन ई. प्रसून चौधरी ने किया।

राष्ट्रीय संयोजक सह प्रदेश अध्यक्ष ई. आशुतोष कुमार झा ने जेएनयू में ब्राह्मणों पर की गयी अभद्र टिप्पणी की कड़ी भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से ऐसे सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों के खिलाफ करवाई कड़े अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा। दरभंगा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार झा ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यकारिणी समिति का गठन कर लिया जायेगा।

Advertisement

झंझारपुर के जिला अध्यक्ष रोशन कुमार झा ने आगामी 25 दिसंबर को झंझारपुर में ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन में सभी को आमंत्रित किया। मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष परशुराम झा ने भी विचार रखे। दरभंगा प्रमंडल संयोजक देवानंद मिश्र सुमन और आचार्य मुनीन्द्र मिश्र ने संस्कार-संस्कृति पर बल दिया।

जिला संयोजक कृष्ण कांत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, प्रो. प्रेम कांत झा, प्रकाश कुमार चौधरी, मदन झा, मीना झा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर बिहार ललित कुमार झा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष ई. आलोक कुमार झा, अभिषेक झा, पं. सुभाष कुमार झा, विवेकानन्द ठाकुर, संतोष कुमार झा व डीएन चौधरी ने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक मनोज कुमार झा मुन्ना ने किया।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…