Home Featured तीन बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर।
December 11, 2022

तीन बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर।

देखिए वीडियो भी।

https://youtu.be/c7A3E7lom1o

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के बलाठ गांव में रविवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल सभी का इलाज गंभीर स्थिति में डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में चल रहा है। घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। हालांकि महिला की सास द्वारा कर्ज से परेशान होकर जहर खाने की बात कही जा रही है, जबकि महिला कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रही है।

बताया जाता है कि 30 वर्षीय फलदाई देवी नामक महिला ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। उसने अपने तीन बच्चों को भी कीटनाशक खिला दिया। महिला और उसके तीनों बच्चों के बेहोश होने पर लोगों के सहयोग से बिरौल सीएचसी लाया गया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। महिला फूलदाय देवी उसकी 6 तथा 8 साल की दो बेटियां और 2 साल के बेटे की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

Advertisement

माहिला की सास मुन्नी देवी ने बताया कि फूलदाय ने एक निजी फाइनेंस कम्पनी से लोन लिया था। पैसे के अभाव में वह लोन की किस्त नहीं चुका पा रही थी। फाइनेंस कंपनी वाले बार-बार लोन की किस्त चुकाने का दबाव बना रहे थे। इस कारण महिला में तनाव में आ गई थी। रविवार सुबह पति के मजदूरी के लिए जाने के बाद सुबह नौ बजे फूलदाय ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया और बच्चों को भी खिला दिया। सभी को बेहोश होते देख फूलदाय की ननद हल्ला करने लगी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर परिजनों का बयान लिया। थानाध्यक्ष एसएन सारंग ने बताया कि बेहोशी की हालत में रहने के कारण तत्काल फूलदाय का बयान नहीं लिया जा सका। परिजनों से बयान लिया गया है। फूलदाय के होश में आने पर उसका भी बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

  दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नय…