Home Featured सर्व कानू हलवाई समाज की बैठक में नगर निकाय चुनावों को लेकर हुई चर्चा।
December 11, 2022

सर्व कानू हलवाई समाज की बैठक में नगर निकाय चुनावों को लेकर हुई चर्चा।

दरभंगा: सर्व कानू हलवाई समाज दरभंगा की जिला कार्यकारिणी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक मनीगाछी के सकरी स्टेशन रोड में कन्हैया गुप्ता के भवन में में रखी गई थी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष अवधेश कुमार साह तथा मंच संचालन रंजीत कुमार साहू ने किया।

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विषयों पर चर्चा की गई साथ में नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में चुनाव पर भी चर्चा की गई। मार्च में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं होली मिलन समारोह का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षक प्राचार्य डॉ श्याम चंद्र गुप्ता, जिला संरक्षक देव नारायण गुप्ता, जीव नारायण सुमन, सुकन साह, महासचिव जय हिंद साह, उपाध्यक्ष कमल शाह, रामाकांत शाह, पूर्व मुखिया संतोष शाह, पूर्व मुखिया नथनी साहू, मुखिया विनोद शाह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामदेव शाह, बरहमपुर पैक्स अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, मिथिलेश गुप्ता, रघुनंदन साह, श्याम शाह, कृष्ण कुमार साह, नंदकिशोर साह, प्रकाश साह, बद्रीनाथ गुप्ता, प्रमोद साह, मधु रंजन, चंदन कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, कमल साहू, प्रीतम गुप्ता, सुनील गुप्ता, जनक साह, श्याम साह, कन्हैया प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद रेखा देवी, लक्ष्मी देवी सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …