Home Featured थाना से महज चंद दूरी पर उच्चकों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए 70 हजार रुपये।
December 13, 2022

थाना से महज चंद दूरी पर उच्चकों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए 70 हजार रुपये।

दरभंगा: दरभंगा में चोरी एवं लूट की घटनाएं आम बात हो चुकी हैं। जिला मुख्यालय के निकट अवस्थित लहेरियासराय थाना के सामने कुछ महीने पहले घड़ी की दूकान में हुई चोरी का आजतक उदभेदन नहीं हो सका। इसी कारण बढ़े हौसले के साथ उच्चकों ने थाना से महज चंद दूरी पर बाइक की डिक्की से 70 हजार रुपये उड़ाकर एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है।

Advertisement

घटना के संबंध में इस संबंध में पीड़ित बहेड़ी थाना क्षेत्र के कोठरा गांव के देवेंद्र राय ने लहेरियासराय थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के मुताबिक उन्हाेंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लहेरियासराय स्थित मुख्य शाखा से मंगलवार की दोपहर में खाते से 70 हजार रुपए निकाले। उसे बाइक की डिक्की में रख कर घर जा रहे थे। लहेरियासराय टावर चौक के पास चाय पत्ती लेने के लिए एक दुकान के पास रूके। उसी दौरान उचक्के ने बाइक का पलक निकाल दिया। गाड़ी जब स्टार्ट नहीं हुआ तो उनका ध्यान पलक की ओर गया जैसे ही पलक लगाने लगे उसी दौरान उचक्के डिक्की से रुपए निकाल कर फरार हो गए। पलक लगाने के बाद उनका ध्यान डिक्की पड़ गया तो डिक्की खुला देख भाैचक हाे गए। डिक्की से रुपए गायब थे। रुपए नहीं देख वे अचेत होकर वहीं पर गिर गए। फिर होश आने पर लहेरियासराय थाना पहुंच कर उन्होंने थानाध्यक्ष को आपबीती सुनाई।

देवेंद्र राय ने बताया कि उनके ऊपर कर्ज हो गया था। कर्ज चुक्ता करने के लिए बेटे ने 70 हजार रुपए भेजे थे। उनका बेटा कोलकाता में नौकरी करता है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …