Home Featured पोखर में जहरीला पदार्थ मिला देने से मछलियों सहित जलीय जीव जंतु की मौत।
December 14, 2022

पोखर में जहरीला पदार्थ मिला देने से मछलियों सहित जलीय जीव जंतु की मौत।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा के खराजी पोखर में जहरीला पदार्थ मिला देने से तालाब की मछलियों एवं जलीय जीव जंतु की मौत हो गई। घटना में करीब छह लाख से अधिक की मछली की क्षति हुई है। मामले को लेकर मछुआरे विनोद सहनी ने भरवाड़ा के ही दूसरे मछुआरे राहुल सहनी एवं 5 अज्ञात पर पोखर में जहरीला पदार्थ मिला देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह वर्तमान में पोखर का पट्टाधारी है।

Advertisement

दो-तीन दिन पूर्व राहुल सहनी खराजी पोखर के पास आकर कहने लगा कि इस पोखर का पूर्व में पट्टा उन्हाेंने लिया था। यदि तुम्हें खराजी पोखर में मछली पालन करना है तो रंगदारी के रूप में 50 हजार देना होगा नहीं तो इसका अंजाम बुरा होगा। 12 दिसंबर की रात करीब 11 बजे मछुआरा विनोद सहनी पोखर की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान आरोपी राहुल साहनी अपने अज्ञात पांच साथियों के साथ अाए और उसने विनोद सहनी के साथ गाली गलौज करते हुए कहा कि रंगदारी नहीं दी न अब तुम्हें इसका अंजाम भुगतना होगा। जिसके बाद आरोपियों ने पोखर में जहरीला पदार्थ डाल दिया। जब तक विनोद सहनी कुछ करता तब तक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। विनोद सहनी का कहना है कि पांच माह पूर्व भी राहुल सहनी ने पोखर में जहरीला पदार्थ मिला दिया था। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई थी। उसने बताया है कि जहरीला पदार्थ मिला देने से तालाब की मछलियां मर गई है। जिससे छह लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की मामले की छानबीन तेज कर दी गई है।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नये प्रखं…