Home Featured जल-जीवन हरियाली पोर्टल के लिए दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण।
December 15, 2022

जल-जीवन हरियाली पोर्टल के लिए दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण।

दरभंगा: गुरुवार को   जल-जीवन-हरियाली अभियान के लिए बनाया गया जल-जीवन-हरियाली अभियान पोर्टल पर विभिन्न 11 अवयवों के अंतर्गत किए गए कार्य को अपलोड करने में हो रही कठिनाई को देखते हुए राज्य स्तर से तकनीकी प्रशिक्षण राजीव कुमार द्वारा दरभंगा जिले के सभी अंचलों के एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान से जुड़े डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं पदाधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में दिया गया।

उन्होंने जल-जीवन-हरियाली अभियान के सभी 11 अवयवों से संबंधित विभागों के लिए निर्धारित कार्य से संबंधित विषय वस्तु को ही पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्य के अलावे अन्य प्रतिवेदन पोर्टल स्वीकार नहीं करता है।

Advertisement

उन्होंने विभाग वार निर्धारित कार्य को अवगत कराते हुए बारीकी से विषय वस्तु को अपलोड करने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला मिशन प्रबंधक जल-जीवन-हरियाली ऋतुराज एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…