Home Featured कागज का बंडल थमाकर बदमाशों ने महिला से उड़ाए पच्चीस हजार रूपए।
December 15, 2022

कागज का बंडल थमाकर बदमाशों ने महिला से उड़ाए पच्चीस हजार रूपए।

दरभंगा: सुपौल बाजार के पीएनबी के समीप सप्ताह मे दूसरी बार उचक्कों ने एक महिला से 25 हजार रुपये उड़ा लिए।

मिली जानकारी के अनुसार, सुपौल बाजार के अफजला खेवा टोल निवासी दिलीप साहू की पत्नी मालती देवी पीएनबी बैंक से 25 हजार रुपए निकासी की थी। इस दौरान बैंक के बाहर दो ठग गिरोह के सदस्य हाथ मे रुमाल में बन्धे कागज का बंडल यह कहकर थमा दिया कि हमे जमापर्ची भरना है, इसे सम्भल कर रखिये।

Advertisement

इसी बीच दूसरा उचक्का बैंक से पर्ची लेकर निकला एवं महिला के हाथ से निकासी किये गये 25हजार रुपए ले लिया। महिला जबतक कुछ समझ पाते तब तक दोनो बदमाश थाना की तरफ भाग गया। माल खोलने पर रुपए के आकर का कागज का बंडल देखकर महिला हतप्रभ रह गयी। महिला ने ठगी की शिकायत पुलिस से नहीं की है। पूछने पर पीड़ित महिला के परिजन ने बताया कि पुलिस से शिकायत करने पर कुछ भी होने वाला नही है। छह दिन पूर्व शुक्रवार को उछ्टी की एक महिला से पीएनबी के सामने से ही बाइक सवार झपट्टामार गिरोह रुपए छिन्तई कर भाग गया था। जिसे पुलिस पकड़ने में नाकाम रही। इधर, पूछने पर स्थानीय थानाध्यक्ष एसएन सारंग ने बताया कि घटना की सूचना बैंक पर प्रतिनियुक्त चौकीदार से मिली है। छानबीन शुरू कर दी गई है।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…