Home Featured प्रमंडल स्तरीय एग्रीकल्चर को-ऑर्डिनेटर एवं फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित।
December 15, 2022

प्रमंडल स्तरीय एग्रीकल्चर को-ऑर्डिनेटर एवं फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

दरभंगा: गुरुवार को लहेरियासराय अवस्थित ऑडिटोरियम में प्रमंडल स्तरीय एग्रीकल्चर को-ऑर्डिनेटर एवं फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर का विशेष प्रशिक्षण दरभंगा डीएओ की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्यालय से आए उपनिदेशक पौधा संरक्षण देव नाथ प्रसाद ने फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर का दायित्व और कर्तव्य के बारे में बताया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि फर्टिलाइजर एक्ट का उपयोग कर किसानों को राहत दे सकते हैं और सही रूप से इसे लागू किया जा सकता है। डीएओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रमंडल के तीनों जिलों से आए एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर अच्छे से इस एक्ट का परिचालन करना सीखें एवं क्षेत्र में जाकर ईमानदारी से इसे लागू करें। उन्होंने फर्टिलाइजर अधिनियम के कई क्लाउज को भी स्पष्ट किया। परियोजना निदेशक आत्मा पूर्णेन्दु नाथ झा ने कहा कि कृषि के विकास में फर्टिलाइजर की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए खाद के क्षेत्र में किसी प्रकार की अनियमितता ना करें। उल्लेखनीय है कि नवंबर में बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर को फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर घोषित किया ताकि जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी तरह से लागू किया जाए। प्रशिक्षण शिविर में दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर के एग्रीकल्चर को-ऑर्डिनेटरों ने हिस्सा लिया। साथ ही सभी जिलों के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …