Home Featured छपरा जहरीली शराब कांड के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन।
December 17, 2022

छपरा जहरीली शराब कांड के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन।

दरभंगा: छपरा जहरीली शराब कांड के विरोध में शनिवार को जिला भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के नेतृत्व में श्यामा माई मंदिर परिसर से आयकर चौराहे तक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौके पर मौजूद केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि आखिरकार बिहार में किस स्तर की शराबबंदी है। यह बिहार सरकार की नकामी को उजागर करता है। उन्होंने इसमें प्रशासनिक महकमा के साथ साथ मुख्यमंत्री को भी दोषियों में शामिल करने की बात कही। वे भी बराबर के दोषी हैं इसलिए हमारी पार्टी उनसे इस्तीफा मांग रही है।

Advertisement

हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के बेघर परिवारों को मुआवजे के साथ रोजगार का प्रबंधन करे। पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने सभी मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजा और अस्पताल में भर्ती लोगों का बेहतर इलाज कराने की मांग की।

जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनशील होने के बजाय हंसना दुखद है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह का बयान मुख्यमंत्री का आ रहा है कि जो पिएगा वह मरेगा, यह निंदनीय है।

कार्यक्रम में सचिन जैन, सुजीत मल्लिक, ज्योति कृष्ण झा लवली, अमलेश झा, विजय कुमार चौधरी, अभय झा, उमेश चौधरी, राजेश रंजन, विनोद सिंह, मणिकांत झा, रजनीश झा, पप्पू गुप्ता, कन्हाई पासवान, ध्रुव मंडल, चंदन मिश्रा, धीरेन्द्र कुमार, विसुनदेव दास, संतोष पासवान, अशोक नायक, लाल मुखिया, रविंद्र चौपाल, संजीव गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, शंकर रॉय, मणिकांत मिश्र, लक्ष्मण झुनझुनवाला आदि थे।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…