Home Featured आपदा जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम पर प्रशिक्षण का आयोजन।
December 17, 2022

आपदा जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम पर प्रशिक्षण का आयोजन।

दरभंगा: यूनिसेफ द्वारा प्रायोजित एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र दरभंगा द्वारा मारवाड़ी महाविद्यालय कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण जलवायु परिवर्तन आपातकालीन तत्परता और प्रतिक्रिया पर शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Advertisement

मौके पर मौजूद नेहरू युवा केंद्र दरभंगा के जिला युवा पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि दरभंगा भूकंप और बाढ़ के क्षेत्र में अति संवेदनशील है। दोनों आपदाओं के कारण प्रतिवर्ष जान माल की व्यापक पैमाने पर क्षति होती है। विकास का गति अवरुद्ध हो जाता है। आपदा के जोखिम को कम करने में आपदा प्रबंधन की भूमिका महत्वपूर्ण है जिसमें युवाओं की सहभागिता से जिला में न्यूनीकरण योजना को गति दी जा सकती है।

उन्होंने आह्वान किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सेवक आपदाओं से होने वाली क्षति को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करें। ग्रामीण स्तर से जिला स्तर तक आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया जा चुका है।

Advertisement

यूनिसेफ के दरभंगा जिला समन्वयक श्याम कुमार ने कहा कि आपदा जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम के प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं सेवकों की क्षमता में वृद्धि होगी। वहीं श्याम कुमार ने विस्तार से आपदा प्रबंधन की जानकारी स्वयंसेवकों को दिया।

नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम समन्वयक सुहैल जफर ने कहा कि जिला के 18 प्रखंड मुख्यालय में भूकंप रोधी मकान सरकार के द्वारा बनवाए गए हैं। आप सभी स्वयंसेवक प्रखंड में जाकर भूकंप रोधी प्रशिक्षित राज मिस्त्रियों का नाम लेकर ग्रामीण लोगों को भूकंप रोधी मकान बनाने के लिए प्रेरित करें।

Advertisement

इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों को आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में नेहरू युवा केंद्र दरभंगा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मणि कांत ठाकुर, मुकेश कुमार झा, कुणाल कुमार गुप्ता, हरेंद्र कुमार पासवान विशाल कुमार, सुधा नंदन झा, पुजा कुमारी, संगीत कुमारी, सृष्टि कुमारी एवं एमटीएस अविनाश कुमार एवं 35 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों में महिला प्रतिभागी भी शामिल थी ‌।

Share

Check Also

रंजीत यादव बने किरतपुर के नये प्रखंड प्रमुख।

दरभंगा: जिले के किरतपुर प्रखण्ड में वर्तमान प्रमुख रेखा देवी को हराकर रंजीत यादव नये प्रखं…