बेनीपुर में मो0 अकबाल मुख्य पार्षद जबकि राजीव ठाकुर बने उप मुख्य पार्षद।
दरभंगा: जिले के चार नगर इकाइयों में गत 18 दिसम्बर को सम्पन्न हुए मतदान की मतगणना मंगलवार को हुई। बेनीपुर नगर परिषद की मतगणना में मुख्य पार्षद पद पर मो. अकबाल एवं उपमुख्य पार्षद पद पर राजीव ठाकुर जीत दर्ज की है। मुख्य पार्षद पद पर प्रथम स्थान मो. अकबाल जबकि द्वितीय स्थान संतोष साह को प्राप्त हुआ। इधर उप मुख्य पार्षद पद पर राजीव ठाकुर ने भारी मतों से जीत दर्ज की है जबकि दूसरे स्थान पर सदरे आलम रहे।

उप मुख्य पार्षद पद पर राजीव ठाकुर ने नौ हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है जो नगर परिषद सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बन गया है। वार्ड एक में भगवानबाबू राय ने 41 मतों से जीत दर्ज की है। वार्ड दो में निवर्तमान पार्षद नीरो देवी ने 16 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड तीन में इंदु देवी ने 490 मतों से जीत दर्ज की है। वार्ड चार में नित्यानंद मल्लिक ने 74 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड पांच में गौसिया परवीन ने 314 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड छह से कमरुद्दीन ने 141 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड सात में सीमा देवी ने 76 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड आठ में आनंद कुमार झा ने 30 मतों से तथा वार्ड नौ में मधु देवी ने 38 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड 10 में छोटी देवी ने 191 व वार्ड 11 में रंजू झा ने 62 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड 12 में रामसखी देवी 133 तथा वार्ड 13 में बैद्यनाथ सहनी 605 वोट से जीते। वार्ड 14 में गोलू कुमार साहु ने 41 व वार्ड 15 में राजीव लोचन ठाकुर ने 323 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड 16 में कंचन कुमारी ने 21 तथा वार्ड 17 में देवकीनंदन ठाकुर ने 82 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड 18 में संतोष कुमार झा ने 146 तथा वार्ड 19 में शमीना खातून ने 125 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड 20 में शबनम परवीन ने 159 तथा वार्ड 21 में मिथिलेश यादव ने 41 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड 22 में चंदा चौधरी ने 258 व वार्ड 23 में कुलसुम खातून ने 37 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड 24 में योगी पासवान ने 103 व वार्ड 25 में अंगूरी खातून ने 143 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड 26 में इंदु देवी 150 तथा वार्ड 27 में संतोष पंडित 132 वोटों से जीते। वार्ड 28 में सरिता दास ने 26 तथा वार्ड 29 में सोनिया देवी ने 86 वोटों से जीत दर्ज की है।
भाजपा-जदयू के राज में मिथिला के तालाबों को भू-माफिया द्वारा भर कर बेच दिया गया : धीरेन्द्र झा।
दरभंगा: भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि भाजपा-ज…