Home Featured दहेज उत्पीड़न के फरार आरोपी के घर पुलिस ने किया कुर्की जब्ती।
December 22, 2022

दहेज उत्पीड़न के फरार आरोपी के घर पुलिस ने किया कुर्की जब्ती।

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोहम्मदपुर निवासी अरवाज असफर के घर गुरुवार को महिला थाना पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। अरवाज की पत्नी सबीहा नुरानी ने पति, सास एवं ननद के विरुद्ध प्राथमिकी 30 जुलाई 2021 को महिला थाना में दर्ज करवाई थी। प्राथमिकी के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। कोर्ट के आदेश पर महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है।

Advertisement

प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया था कि ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। मांग पूरा नहीं होने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी और ताना दिया जाता था। गर्भधारण करने के बाद भी मारपीट की ग जिससे वह कई महीनों तक इलाजरत रही। मामले में वरीय अधिकारियों की ओर से जांच व पर्यवेक्षण में सत्य पाए जाने पर गुरुवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…