Home Featured मोबाइल चोरी के विवाद में ईंट से प्रहार कर युवक की हत्या।
December 23, 2022

मोबाइल चोरी के विवाद में ईंट से प्रहार कर युवक की हत्या।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र अंतर्गत काठहलबाड़ी भंडार चौक के निकट शुक्रवार की देर शाम मोबाइल फोन गुम होने पर 26 वर्षीय मो. सालिम की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप को उसके दो चचेरे भाइयों पर एक अन्य के साथ मिलकर कर देने का लगा है। सालिम नगर निगम में सफाई कर्मचारी था। उसकी हत्या ईंट से पीट-पीटकर की गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। सालिम की शादी तीन माह पहले जुलाई में हुई थी।

Advertisement

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोबाइल गुम होने के बाद चोरी की शंका में मारपीट हुई। इसके बाद मृतक के सिर पर ईंट से हमला बोल दिया। इससे वह बेहोश हो कर गिर गया। परिजनों ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि घटना में शामिल मो नवाब, मो गुड्डू और मो कासिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजन से फर्दब्यान लिया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों का कहना है कि मारपीट करने वाले उनके परोसी दबंग किस्म के हैं। अक्सर इनके परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज करते रहते हैं। बताया जाता है कि घटना के दौरान शोर-शराबा होने पर आस-पास के लोगों ने सालिम को बचाने की कोशिश की। लेकिन, दोनों भाइयों ने किसी की बात नहीं मानी।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…