Home Featured जनता दरबार में आई दिव्यांग महिला को जिलाधिकारी ने दिया कंबल व बैशाखी।
December 23, 2022

जनता दरबार में आई दिव्यांग महिला को जिलाधिकारी ने दिया कंबल व बैशाखी।

दरभंगा: जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में गौड़ाबौराम प्रखण्ड के  कुशहर पंचायत की भूमिहीन महिला प्रमिला देवी बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की अपनी फरियाद लेकर आई थी।

सुनवाई के दौरान महिला ने अपनी स्थिति से अवगत कराते हुए आवास निर्माण हेतु जमीन न रहने व सरकारी जमीन की बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की मांग रखी। प्रमिला देवी दिव्यांगजन हैं।

Advertisement

जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी गौड़ाबौराम को प्रमिला देवी के लिए जमीन ढूंढने का निर्देश दिया।

साथ ही प्रमिला देवी के लिए सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से वैशाखी एवं जिला आपदा प्रबंधन शाखा से कंबल मंगवा कर प्रदान किया।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…