Home Featured अब नए वर्ष में खुलेगा केएसडीएसयू, वोट डालने के लिए कर्मियों को दिया गया सवैतनिक अवकाश।
December 27, 2022

अब नए वर्ष में खुलेगा केएसडीएसयू, वोट डालने के लिए कर्मियों को दिया गया सवैतनिक अवकाश।

दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 28 दिसम्बर से अवकाश रहेगा। अब नए साल की दूसरी जनवरी से ही यहां कामकाज शुरू हो पायेगा और पीजी डिपार्टमेंट व शिक्षा शास्त्रत्त् विभाग में भी कक्षाएं चल पाएंगी।

Advertisement

यह जानकारी मंगलवार को देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि नगर निगम चुनाव में वोट डालने के लिए विवि कर्मियों को 28 दिसम्बर को सवैतनिक अवकाश दिया गया है। वहीं 29 दिसम्बर को गुरु गोविंद सिंह प्रकाश जन्मोत्सव पर बिहार सरकार द्वारा अवकाश घोषित है। 24 एवं 25 दिसम्बर को क्रिसमस अवकाश पर भी विश्वविद्यालय को खोलकर सामान्य कामकाज हुआ था। उसी का सामंजस्य करते हुए विश्वविद्यालय को 30 व 31 दिसम्बर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कुलपति डॉ. शशिनाथ झा के आदेश पर इस आशय की सूचना कुलसचिव डॉ. सत्येंद्र नारायण सिंह ने मंगलवार को जारी कर दी है। वहीं, पहली जनवरी को सामान्य अवकाश रहता है और उस दिन रविवार भी है। इस तरह विवि में पांच दिनों का अवकाश रहेगा।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …