Home Featured एक बूथ से दूसरे बूथ भटकती रह गयी अनोखा झा, नहीं मिला वोटर लिस्ट में नाम।
December 28, 2022

एक बूथ से दूसरे बूथ भटकती रह गयी अनोखा झा, नहीं मिला वोटर लिस्ट में नाम।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र का चुनाव तो शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। पर कहीं कहीं मतदाताओं में निराशा भी दिखी। ऐसी ही एक निराश मतदाता वार्ड 45 की दिखी, जब बूथों पर भटकने के बावजूद उन्हें कहीं अपना नाम वोटर लिस्ट में नही मिला। अंततः वह मतदान से वंचित रह गयी।

वार्ड 45 निवासी स्व0 योगेंद्र झा की पत्नी अनोखा देवी ने बताया वे अपना वोटर कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर वोट गिराने केलिए भटकती रहीं, पर कहीं भी वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं था। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वे हमेशा मतदान करती आयी हैं।

Advertisement

बताते चलें कि मतदान हर मतदाता का मौलिक अधिकार और कर्तव्य होता है। हर नागरिक अपने मतदाधिकार का प्रयोग करे, इसके लिए सरकार द्वारा कई जागरूकता अभियान चलाया जाता है। पर ऐसे में यदि अनोखा झा जैसी उम्रदराज महिला अपना कर्तव्य पूरा करने से वंचित रह गयी, तो क्या उन्हें वंचित करने केलिए जिम्मेवार कर्मी पर कारवाई होगी, यह भी देखने वाली बात होगी।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…