Home Featured एम्स स्थानांतरण: डीएमसीएच के अस्तित्व को बचाने की कोशिस या एम्स निर्माण को टालने की साजिश!
December 29, 2022

एम्स स्थानांतरण: डीएमसीएच के अस्तित्व को बचाने की कोशिस या एम्स निर्माण को टालने की साजिश!

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा। अभिषेक कुमार

दरभंगा में एम्स के निर्माण का कार्य लगता है राजनीतिक द्वंद और श्रेय लेने की होड़ में अटकता जा रहा है। जहां 2019 के लोकसभा चुनाव और 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने इसे खूब भुनाया, वहीं अब 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन अब इसे भुनाने की तैयारी में लग रहा है।

दरअसल, दरभंगा में एम्स के निर्माण में लगातार तकनीकी कारणों से विलम्ब होता रहा है। इसमें अब और विलम्ब होने की आशंका बढ़ गयी है। इसके निर्माण स्थल को लेकर अब अलग अलग तरह की बातें सामने आने लगी है। एक तरफ जहां महागठबंधन के नेताओं द्वारा इसे डीएमसीएच के बदले शोभन में स्थांतरित करने की मांग की जा रही थी, वहीं अब इसका निर्माण अशोक पेपर मिल परिसर में किये जाने का दावा महागठबंधन के ही नेता भोला यादव द्वारा किया गया है।

Advertisement

पूर्व विधायक सह आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने यह दावा गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि एम्स का निर्माण अब डीएमसीएच के बदले अशोक पेपर मिल परिसर में किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसका नीतिगत निर्णय ले लिया है।

श्री यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने दरभंगा में बनने वाले एम्स को दरभंगा मेडिकल कॉलेज कैंपस से हटाकर अशोक पेपर मिल स्थित कैम्पस में करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से जहां एम्स को एक साथ बड़ा भू-भाग मिल जाएगा, वहीं डीएमसीएच का अस्तित्व भी बरकरार रह जाएगा।

Advertisement

श्री यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि जिस तरह से भाजपा के लोग डीएमसीएच के अस्तित्व को समाप्त कर इसे मात्र एक क्लिनिक के रूप में परिवर्तित करना चाह रहे थे, इस निर्णय से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है।

इसे स्थानांतरित करने पर जहां एनडीए समर्थक इसके निर्माण को अटकाने की साजिश करार दे रहे हैं, वहीं महागठबंधन समर्थकों द्वारा इसे उचित ठहराया जा रहा है। उनका तर्क है कि जाम से त्रस्त रहने वाले शहर के बीच में एम्स का निर्माण होने से शहर में जाम की स्थिति और विकराल हो जाएगी। अतः इसे शहर से हटकर बनाना ही उचित रहेगा।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…