Home Featured चोरों का संगठन है इंडिया गठबंधन: साक्षी महाराज।
December 26, 2023

चोरों का संगठन है इंडिया गठबंधन: साक्षी महाराज।

दरभंगा: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज अपने एक निजी दौरे पर आज मंगलवार को बिहार के दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात-चीत करते हुए इंडिया गठबंधन पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन तो कुछ है ही नहीं। वो घमंडिया गठबंधन है। इंडिया गठबंधन चोरों का संगठन है। जिस गठबंधन के नेता या तो बेल पर है या जेल जाने की प्रतीक्षा में है। केवल और केवल मोदी के खौफ के कारण इंडिया गठबंधन है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आप एक महीना देख लीजिए इसमें ये गठबंधन तार तार होने वाला है। ये प्रयोग पहले भी होते रहे है, और पहले भी सफल नहीं हुए। मोदी के सबके साथ सबका विकास का खौफ है। ये गठबंधन वाले सड़क, बिजली, विकास, गरीब, किसान की बात नहीं करते। इनका एक ही एजेंडा है, मोदी हटाओं। और जनता समझ रही है कि इस सब पागल है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो समाप्त हो चुकी है। आप ये देखिए जैसे जोकर होता है न वैसे ही राहुल गांधी जोकर बन गया है। देश के उपराष्ट्रपति का कल्याण बनर्जी मजाक बना रहे है और बिल्कुल बंदर की तरह राहुल गांधी उनका वीडियो बना रहे है। ये केवल उनका नहीं देश का अपमान है। मुझे लगता है कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। वो जहां है उससे भी कम जाने वाली है। बीजेपी हानि और लाभ की चिंता नहीं करती है। बीजेपी राष्ट्र की राजनीति करती है। और जो कहती है वो करती है। हम जब एक थे तब भी हम कहते थे कसम राम की खाते है मंदिर वही बनायेगे और जब बन गया है तो सबसे पहले मोदी जी पूजा और दर्शन करने वाले है।

Advertisement

साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। वो वोट की राजनीति नहीं करती है। वो तुष्टीकरण किसी का नहीं करती है। आपने मोदी के कार्यकाल में देखा होगा की सारे हिंदुस्तान में एक भी संप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। वो कहते थे अगर बीजेपी मुस्लिम को खा जायेगी। हम लहसुन प्याज नहीं खाते मुस्लिम को क्या खायेगे। अब मुस्लिम भी समझ गए है। यही विपक्ष का रोना है कि हिंदू तो बीजेपी के साथ है की अब मुस्लिम भी जा रहे है। अब हम किस पर राजनीति करेंगे। ये सब अपना बोरिया बिस्तर बांध ले, अब राजनीति इनसे नहीं होने वाली है।

Share

Check Also

तीन दिनों से लापता युवक की सड़क किनारे मिली लाश, एक आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की इंदिरा कॉलोनी से लापता बबलू का शव तीन दिन बाद रविवार की सुबह असग…