Home Featured ऐतिहासिक रही तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा: डॉ कुमार गौरव।
February 25, 2024

ऐतिहासिक रही तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा: डॉ कुमार गौरव।

दरभंगा: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के जन विश्वास यात्रा में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव शामिल हुए।यात्रा की सफलता के लिए वे पिछले कई दिनों से जनसंपर्क अभियान चला रहे थे।रविवार को वे सबसे पहले पंडासराय स्थित अपने आवास पर ही समर्थकों को एकत्रित किया। फिर सभी सभी कार्यकर्ताओं के साथ वे जुलूस की शक्ल में मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।इस दौरान डॉ गौरव के समर्थक तेजस्वी,लालू एवं राजद जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोग भी इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। तेजस्वी यादव को चाहने वाले उनकी एक झलक पाने को आतुर हैं। उन्होंने कहा कि साजिश रचकर सरकार से हटाने के बाद तेजस्वी की लोकप्रियता में लगातार वृद्धि हो रही है। आम जनता उन्हें बिहार के भविष्य मान कर देख रहे हैं।विभिन्न स्थानों पर जन विश्वास यात्रा की सफलता बता रही है कि राज्य एवं केंद्र सरकार से आम जनता गुस्से में है।आम जनता इस थके हुए सरकार से ऊब चुकी है और विकल्प खोज रही है। आने वाले चुनाव में केंद्र और राज्य में परिवर्तन की आंधी चलेगी।  डॉ गौरव ने कहा कि तेजस्वी युवा है और लोग युवा के हाथों में ही बागडोर सौपना चाह रहे हैं। तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा ऐतिहासिक है। आम जनता के समर्थन को देखकर सत्ता पक्ष बौखला गई है। उन्होंने कहा कि राजद सभी जाति और वर्गों की पार्टी है। यहां सभी लोगों का सम्मान है।तेजस्वी यादव ने दिखा दिया है कि हमारी 17 महीनों की सरकार के सामने आपकी 17 साल की सरकार फेल है।

Advertisement

इस मौके पर राजद नेता हनुमान ठाकुर, अवधेश सहनी, गोपाल लाल देव, शम्भु यादव, ई रंजीत कुमार, पिंटू यादव, सौरभ सोनकार, सुजीत गौरव, राजाराम लाल देव, देवराज महतो, हरेराम लाल देव, रामबाबू लाल देव, चंदन कुमार, सत्यनारायण लाल, रईस अहमद सिद्दीकी, सीताराम मुखिया, जनीऊद्दीन साह, फूलो देवी, मो अमजद आदि भी मौजूद थे।

Advertisement
Share

Check Also

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता।

दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर दरभंगा के बीच एक ऐतिहासिक सम…