Home Featured राजद में शामिल हुए राजीव कुशवाहा, भाजपा पर लगाया उपेंद्र कुशवाहा के साथ साजिश का आरोप।
April 19, 2024

राजद में शामिल हुए राजीव कुशवाहा, भाजपा पर लगाया उपेंद्र कुशवाहा के साथ साजिश का आरोप।

दरभंगा: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के तत्कालीन जिला अध्यक्ष और बाद में राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश महासचिव एवं वर्तमान में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता राजीव कुशवाहा ने शुक्रवार को राजद का दामन थाम लिया। वे पिछले कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। शुक्रवार को मेडिकल ग्राउंड में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत करते हुए राष्ट्रीय जनता दल में शामिल कराया।

Advertisement

इस दौरान राजीव कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अच्छे नेता थे। इसलिए वे लंबे समय तक उपेंद्र कुशवाहा का झंडा बुलंद करते रहे। पर भाजपा ने उनके साथ साजिश किया। पहले उपेंड कुशवाहा को एक सीट पर लाकर छोड़ दिया। फिर उनकी सीट से पवन सिंह को निर्दलीय लड़वाने की घोषणा कर दी। इसी से आहत होकर वे पार्टी छोड़कर राजद में शामिल हो रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सबका साथ सबका विकास चाहती है इसलिए उन्होंने सोच समझकर राजद का लालटेन थामा है।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…