Home Featured हाईवे पर उतर रही ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत।
2 days ago

हाईवे पर उतर रही ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत।

दरभंगा: राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रविवार की दोपहर वेस्ट बंगाल नंबर की एक ट्रक ने केतुका गांव से हाईवे पर उतर रही ऑटो को टक्कर मार दी। इसमें मब्बी थाना क्षेत्र के केतुका गांव के वार्ड नंबर-दो निवासी 35 वर्षीय रामबालक यादव बुरी तरह जख्मी हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मब्बी थाना की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए डीएमसी के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया था। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और ट्रक को जब्त कर लिया। इलाज के दौरान रामबालक यादव की मौत हो गई है। हादसे के बाद ऑटो चालक फरार है। जबकि, ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

Advertisement

रामबालक यादव के भतीजा उदय कुमार ने बताया कि घटना लगभग साढ़े तीन बजे की है। उसका चाचा रामबालक यादव खुटवाड़ा से टेंपो पर उर्वरक लेकर अपने गांव आ रहे थे। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मब्बी थाना क्षेत्र के चक्का स्थित दुर्गा मंदिर के पास यह घटना हो गई। मृतक के चार बच्चों में दो लड़का और दो लड़की है। ये सभी अविवाहित है। ट्रक का चालक पुलिस हिरासत में है। जबकि, ऑटो चालक फरार बताया जा रहा है।

Advertisement

मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share

Check Also

यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में दरभंगा के छात्र की मौत, गांव में छाया मातम।

दरभंगा: बनारस दिल्ली यमुना एक्सप्रेस वे पर कार हादसे में दरभंगा के छात्र की मौत हो गई है। …