दरभंगा के युवक की मुंबई में पेड़ से लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका।
दरभंगा: घनश्यामपुर प्रखंड के गनौन पंचायत स्थित बसौली गांव निवासी मोहम्मद अकबर उर्फ मंगल के 22 वर्षीय बेटे मोहम्मद वाजिद की हत्या मुंबई के खारी भयंदर में हुई है। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने उसके शव को खारी भयंदर में एक पेड़ से लटका हुआ बरामद किया। युवक के पैर में चप्पल भी था। युवक स्वभाव से बहुत ही मिलनसार और खुले मानसिकता का था। परिजन आशंका जता रहे कि हत्या कर लाश को लटका दिया गया है।

मृतक के पिता मोहम्मद अकबर ने बताया कि बेटा मुंबई में एक साल से मजदूरी कर रहा था। सोमवार से वो गायब था। परिजनों और गांव के लोगों के बीच चिंता बनी हुई थी। मंगलवार को शव बरामद होने की सूचना मिली।

पंचायत की मुखिया रेशमा आरा ने बताया कि मृतक मजदूर वर्ग से है। दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
ग्रामीण मोहम्मद अनवर, तारिक हसन ने बताया कि युवक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला शख्स था। जिसके मरने के बाद अब परिवार के लोगों को काफी परेशानी होगी। इधर, ग्रामीण भी इस घटना को लेकर काफी चिंतित है। सभी मुंबई पुलिस पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारे को पकड़ने की मांग कर रहे है।

भाजपा-जदयू के राज में मिथिला के तालाबों को भू-माफिया द्वारा भर कर बेच दिया गया : धीरेन्द्र झा।
दरभंगा: भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि भाजपा-ज…