Home Featured भाजपा उत्तरी के जिलाध्यक्ष बने आदित्य नारायण मन्ना।
4 weeks ago

भाजपा उत्तरी के जिलाध्यक्ष बने आदित्य नारायण मन्ना।

दरभंगा: भाजपा उत्तरी के नए जिलाध्यक्ष की विधिवत घोषणा पार्टी द्वारा गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में कर दी गयी। प्रो. आदित्य नारायण चौधरी उर्फ मन्ना को भाजपा उत्तरी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नामांकन की प्रक्रिया निवर्तमान जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षा में हुई।

Advertisement

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री हरि सहनी, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, नगर विधायक संजय सरावगी व केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा आदि उपस्थित थे। पर्यवेक्षक के रूप में आए पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की उपस्थिति में प्रो. मन्ना ने नामांकन पत्र भरा। मंत्री ने सर्वसम्मति से उन्हें दरभंगा उत्तरी का जिला अध्यक्ष घोषित किया।

Advertisement

घोषणा के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। सांसद डॉ. ठाकुर ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि इनका सत्र स्वर्णिम अक्षर में लिखा जाएगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि पद तो आता है और जाता है, हर्ष का विषय ये है कि दो सत्र मेरा और आज मन्ना जी नए जिलाध्यक्ष बने। मेरा साथ हमेशा रहेगा।

Advertisement

नए जिलाध्यक्ष को राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी व आईएमए के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आमोद कुमार झा, बिहार प्रदेश भाजपा आईटी सोशल मीडिया विभाग के पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी मुकुंद चौधरी आदि ने भी बधाई दी है।

Advertisement
Share

Check Also

दुष्कर्म पीड़िता बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान में छह वर्ष की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना और केवटी में तीन सा…