24 घंटे के भीतर दरभंगा पुलिस ने किया हत्याकांड का पर्दाफाश, अभियुक्त गिरफ्तार।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: दरभंगा पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि रविवार को सामने आयी है। पुलिस ने हत्याकांड का उद्भेदन घटना के 24 घंटे के अंदर करके अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के बाघ मोड़ के निकट अवस्थित आरके धर्मकांटा पर कार्य करने वाले 30 वर्षीय युवक संजय साह को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया था। इलाज केलिए डीएमसीएच ले जाने के क्रम में युवक की मौत हो गयी।

घटना के बाद पुलिस पदाधिकारियों एवं टेक्निकल सेल की टीम ने त्वरित गति से घटना का अनुसंधान शुरु किया और घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त देव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के चुनाभट्ठी मुहल्ले के राजेश पासवान का पुत्र है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अभियुक्त का खून लगा जैकेट एवं पेंट भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के घटना के कारण के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त का मृतक के साथ पैसे के लेन देन को लेकर विवाद था। मृतक सूद पर पैसा लगाता था। इसी में एक डेढ़ लाख रुपये के हिसाब में गड़बड़ी को लेकर दोनों के बीच अनबन चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त देवकुमार को अच्छी तरह पता था कि मृतक संजय साह धर्मकांटा पर अकेले सोता है। उसने पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया। वह मोबाइल को घर पर रखकर बिना बाइक पैदल ही धर्मकांटा पर गया था। परिचय का फायदा उठाकर उसने संजय साह को कोने में बुलाकर घटना को अंजाम दे दिया।
अभियुक्त द्वारा इतने शातिराना तरीके से घटना को अंजाम देने के वाबजूद त्वरित गति से घटना का उद्भेदन वास्तव में काबिले तारीफ है।
दुष्कर्म पीड़िता बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च।
दरभंगा: कुशेश्वरस्थान में छह वर्ष की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना और केवटी में तीन सा…