Home Featured डीआईजी ने लहेरियासराय थाना का किया निरीक्षण, दिए निर्देश।
3 weeks ago

डीआईजी ने लहेरियासराय थाना का किया निरीक्षण, दिए निर्देश।

दरभंगा: मिथिला क्षेत्र, दरभंगा की डीआईजी डॉ. स्वपन्ना गौतम मेश्राम ने सोमवार की शाम लहेरियासराय थाना का निरीक्षण किया। वहां सिटी एसपी, एसडीपीओ भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान एसएसपी एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी जल्लारेड्‌डी, सिटी एसपी अशोक कुमार, एएसपी, एसडीपीओ, सदर, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, पुनि सह थानाध्यक्ष लहेरियासराय एवं थाना के अन्य पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

Advertisement

निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर एवं भवन का अवलोकन किया। साथ ही आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट-इश्तिहार-कूर्क ी पंजी, लूट पंजी, डकैती पंजी, हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी, दागी पंजी, गिरोह पंजी आदि का निरीक्षण किया गया एवं रख रखाव की समीक्षा की गई।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए जिसमें एफआईआर, थाना दैनिकी, आरोप पत्र पंजी संधारित करने के लिए दिशा निर्देश। डीआईजी ने कहा कि पुलिसिंग असरदार नजर आए। इसके लिए गश्ती और चौकसी नजर आए। वहीं, आगामी सरस्वती पूजा को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। थाना के प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की गई। थाना में संधारित सभी तख्ती एवं पंजी को अद्यतन रखने हेतु दिशा निर्देश

Advertisement
Share

Check Also

दुष्कर्म पीड़िता बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान में छह वर्ष की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना और केवटी में तीन सा…