साइबर थाना के सहयोग से वापस मिला ठगी के एक लाख से अधिक रुपए।
दरभंगा: साइबर थाने की पुलिस ने करीब एक लाख रुपए ठगी के मामले मे वादी को पैसे लौटाकर उसे बड़ी राहत दे दी है। 1 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 के बीच बिरौल थाना क्षेत्र के तालिबपुर गांव के रहने वाले गोविंद यादव की पत्नी मुन्नी देवी से साइबर अपराधियों ने कई किस्त में झांसा देकर एक लाख 968 की ठगी कर ली थी।

वादी मुन्नी देवी को प्रलोभन देकर उसके मोबाइल से ओटीपी लेकर गया के एक शख्स ने यह ठगी पांच किस्तों में की थी। उक्त घटना में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पूर्व में एक अभियुक्त पिंटू कुमार को गया जिला से गिरफ्तार की गई थी।

5 फरवरी 2025 को कुल साइबर फ्रॉड की राशि 1,00,968 रुपया न्यायालय के आदेश के आलोक में वादी मुन्नी देवी को साइबर थाना की ओर से वापस किया गया।

संबंध में पूछे जाने पर साइबर थाना अध्यक्ष ने बताया कि साइबर अपराधियों की ओर से ठगी किए जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर पीड़ित को रिफंड कराया गया है। वहीं, मुन्नी देवी अपने पैसे को वापस पाकर काफी खुश दिखी। उसने साइबर थाना की पुलिस और दरभंगा प्रशासन को धन्यवाद दिया।

गुम हुए मोबाइल ऑपरेशन मुस्कान के तहत दस दिनों के अंदर बरामद।
दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को 10 दिन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बर…