Home Featured बिहार में बढ़ता पुलिस दमन चिंता का विषय: धीरेंद्र।
February 11, 2025

बिहार में बढ़ता पुलिस दमन चिंता का विषय: धीरेंद्र।

दरभंगा: भाकपा (माले) जिला स्थाई समिति की विस्तारित बैठक जिला कार्यालय में जिला सचिव वैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 2 मार्च को आयोजित महाजुटान को सफल बनाने पर चर्चा हुई।

Advertisement

मौके पर भाकपा (माले) मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि बिहार में बढ़ता पुलिस दमन चिंता का विषय है। नारा तो सुशासन का था, लेकिन अब बिहार पुलिस राज में बदलता जा रहा है। मधुबनी में इमाम मो. फिरोज के साथ जो हुआ, मुजफ्फरपुर के कांटी में शिवम झा की पुलिस कस्टडी में हत्याएं व घटनाएं साबित करती हैं कि बिहार में पुलिस राज चल रहा है। अफसरशाही बढ़ गई है और विकास के नाम पर गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री अफसरों और कुछ नेताओं से घिरे रहते हैं। जनता की किसी भी समस्या से उनको लेना देना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट ने देश की आम जनता और बिहार को धोखा दिया है। बजट में मजदूर, किसान और नौजवान नहीं है। मनरेगा, स्कीम वर्कर, और अनुबंध पर काम करने वाले कर्मियों की चिंता बजट में कहीं है ही नहीं।

Advertisement

उन्होंने मखाना अनुसंधान केंद्र की स्थिति पर भी सवाल उठाया और कहा कि मखाना अनुसंधान केंद्र पहले भी था, लेकिन कोई ठोस विकास नहीं हुआ। आज वहां गेहूं की खेती हो रही है। मखाना की खेती दरभंगा और मधुबनी में पहले की तुलना में कम हो रही है। श्रम और मजदूरी प्रधान मखाना की खेती में जरूरी सरकारी सहायता नहीं मिल रहा है। मक्का का उत्पादन जरूर बढ़ा है, लेकिन किसानों को सही रेट नहीं मिल रहा और न ही मक्का आधारित फैक्ट्री का कोई विकास नहीं।

Advertisement

माले नेता ने कहा कि बिहार का चुनाव जनता के असली मुद्दों पर हो। दिल्ली चुनाव में हिंसा हुई और वोटर लिस्ट में हेराफेरी की गई। अब बिहार का चुनाव है और हमें यह सुनिश्चित करना है कि चुनावी मुद्दे हिंदू-मुसलमान की राजनीति से हटकर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की जमीन और बेरोजगारी जैसे असली मुद्दों पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि बिहार को बदलने वाली जनांदोलन की सभी ताकतें 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में जुटेंगी और एक ऐतिहासिक महाजुटान होगा। यह रैली बिहार के असली मुद्दों को सामने लाएगी और बिहार के भविष्य के लिए एक निर्णायक कदम साबित होगी।

Advertisement

इस मौके पर आर.के. सहनी, शनिचरी देवी, अशोक पासवान, नंदलाल ठाकुर, विनोद सिंह, पप्पू पासवान, मो. जमालुद्दीन, पप्पू कुमार पासवान, किशुन पंडित, अबधेश सिंह, कल्याण भारती, प्रिंस राज आदि शामिल थे।

Share

Check Also

गुम हुए मोबाइल ऑपरेशन मुस्कान के तहत दस दिनों के अंदर बरामद।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को 10 दिन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बर…