Home Featured केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सांसद ने तैयारियों का लिया जायजा।
February 22, 2025

केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सांसद ने तैयारियों का लिया जायजा।

दरभंगा: सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपालजी ठाकुर ने आज शनिवार को दरभंगा स्थित राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र में कृषि विभाग के केन्द्रीय स्तर के अधिकारियों जिला के शीर्ष अधिकारियों तथा मखाना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक की।

Advertisement

सांसद डॉ. ठाकुर ने समीक्षा बैठक के बाद दरभंगा के जिला पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त, सदर एसडीओ के साथ कार्यक्रम स्थल तथा सभा स्थल, मंच आदि का निरीक्षण भी किया। सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय बागवानी विभाग के उप निदेशक प्रभात कुमार, कृषि विभाग के केन्द्रीय वैज्ञानिक प्रमुख राजेश कुमार विश्वकर्मा, मखाना अनुसंधान केंद्र के निदेशक नचिकेता कोतवाली, वैज्ञानिक डॉ. मनोज, दरभंगा के जिला पदाधिकारी राकेश रौशन, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, सफर एसडीओ विकास कुमार सहित विभिन्न वैज्ञानिकों से किसान संगोष्ठी तथा कृषि कल्याण के विभिन्न मुद्दो पर विस्तार से चर्चा की।

Advertisement

सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय कृषि मंत्री के दरभंगा आगमन की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह न केवल मखाना अनुसंधान केंद्र के विस्तार से संबंधित विषयों का उदाहरण बनेगा बल्कि बाढ़ से प्राभावित क्षेत्रों को रोजगार का माध्यम बनाए जाने। की पहल की जाएगी। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि कृषि मंत्री श्री चौहान के द्वारा दो हजार से अधिक मखाना कृषकों, मछली पालन, सिंघाड़ा खेती करने वाले किसानों के साथ खुला संवाद भी किया जाएगा और मखाना किसानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं से अवगत होंगे।

Advertisement

सांसद डॉ. ठाकुर के साथ दरभंगा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय पासवान, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उदयशंकर चौधरी, सपना भारती, निभा देवी, विकास विवेक चौधरी, आशुतोष झा, पुरुषोत्तम सिंह, शशिभूषण चौधरी, नेहरू, अश्वनी साह आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Share

Check Also

गुम हुए मोबाइल ऑपरेशन मुस्कान के तहत दस दिनों के अंदर बरामद।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को 10 दिन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बर…