कृषि मंत्री ने कीचड़ से भरे खेत में किसानों के साथ उतर कर की मखाना की रोपनी।
दरभंगा: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को दरभंगा पहुंचे, जहां वह कीचड़ से भरे खेत में किसानों के साथ उतर गए और अपने हाथों से मखाना की रोपनी की। इसके साथ ही उन्होंने मखाना मखाना रिसर्च सेंटर में जाकर इस फसल की खेती और प्रोसेसिंग से संबंधित प्रक्रिया को समझा। शिवराज सिंह चौहान का किसानों के साथ कीचड़ में मखाना की रोपाई करते वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान उनके साथ भाजपा सांसद हरिभूषण ठाकुर बचौल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद गोपालजी ठाकुर भी रोपनी करते नजर आए।

इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की बेहतरी के लिए बनने वाली योजनाओं को कृषि भवन में बैठकर नहीं बल्कि किसानों के बीच जाकर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार का मखाना सुपर फूड है। मखाना का उत्पादन और गुणवत्ता बढ़े, मखाना उत्पादक किसानों की परेशानी दूर हो, इसके लिए बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जा रहा है। हमने तय किया कि कृषि भवन में बैठकर मखाना बोर्ड नहीं बनेगा, बल्कि जिनके लिए ये बोर्ड बन रहा है उनके बीच जाकर चर्चा करेंगे। मैं स्वयं आज मखाना उत्पादक किसानों से चर्चा कर और उसके बाद मखाना बोर्ड का स्वरूप तय करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा तो किसान भाइयों की सलाह के आधार पर बनेगा। इसके लिए उन्होंने दरभंगा में मखाना उत्पादक किसानों के साथ संवाद किया। इसके पहले बिहार के परम्परागत परिधान धोती-कुर्ता पहनकर शिवराज सिंह चौहान ने मखाना की खेती के लिए तैयार पानी भरे खेतों में उरते। वहीं, दरभंगा पहुंचने पर शिवराज सिंह चौहान का मिथिला की परम्परा के अनुरूप स्वागत किया गया। दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित अन्य ने पाग, अंग वस्त्र आदि से उनका अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि मखाना की खेती से लाखो किसान जुड़े हुए हैं। ऐसे में मखाना बोर्ड के गठन से ऐसे लाखों किसानों को बड़ा फायदा होगा। वहीं, भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि कृषि मंत्री किसानों के सच्चे हितैषी हैं। वे ऑफिस में टेबल पर काम करने वाले नेता नहीं हैं। खुद पानी में उतर कर रोपनी करके उन्होंने देश के किसानों के लिए बड़ा संकेत दिया है। मैं उन्हें मिथिला की ओर से इसके लिए बधाई देता हूं।

गुम हुए मोबाइल ऑपरेशन मुस्कान के तहत दस दिनों के अंदर बरामद।
दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को 10 दिन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बर…