Home Featured थक चुके है बिहार के मुख्यमंत्री, प्रशासनिक व्यवस्था उनके नियंत्रण में नहीं : भोला यादव।
Featured - मुख्य - February 26, 2025

थक चुके है बिहार के मुख्यमंत्री, प्रशासनिक व्यवस्था उनके नियंत्रण में नहीं : भोला यादव।

दरभंगा: प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं रह गई है। आए दिन बलात्कार, हत्या, छिनतैई जैसी कई अपराधिक घटनाएं हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री थक चुके हैं। पुलिस प्रशासन सरकार के नियंत्रण से बाहर हो गया है।

Advertisement

उक्त बातें बुधवार को कुशेश्वरस्थान में राजद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक भोला यादव ने प्रेसवार्ता में कही। श्री यादव ने कहा कि कुशेश्वरस्थान प्रखंड के एक गांव में पिछले दिनों अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई और इससे कुछ दिन पहले एक शिक्षक की दिन दहाड़े हत्या हुई थी। उन पीड़ित परिवार से मिले और उनका हाल जानें। बहेड़ा गांव पहुंच अपराधियों की गोली के शिकार हुए उच्च माध्यमिक विद्यालय, अदलपुरा के सहायक शिक्षक रामाश्रय यादव के परिजनों से मिल उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि हत्या काण्ड की चर्चा प्रदेश में हो रही। घटना हुए एक माह हो गया, लेकिन पुलिस अब तक इस हत्या कांड का उद्भेदन नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। अपराधियों में पुलिस प्रशासन का खौफ नहीं है। श्री यादव ने कहा कि राज्य सत्ता रौब से चलती है। पुलिस प्रशासन उनके कंट्रोल में नहीं है। पुलिस मनमानी कर रही हैं।

Advertisement

मौके पर जिला परिषद सदस्य सह राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम मणि शर्मा, प्रमुख अंजनी भारती, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान उर्फ जरूण पासवान, राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव राम शंकर शर्मा, पूर्व मुखिया आलोक कुमार, जयप्रकाश नारायण पासवान, राजद के प्रखंड अध्यक्ष झड़ी लाल सदा व उमाशंकर यादव, गणेश भारती, महिला जिला अध्यक्ष यासमीन खातून आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Share